मनेन्द्रगढ़

शराब दुकान से नगदी और बीयर ले उड़े थे चोर, पुलिस टीम के हाथ लगा 1 आरोपी

रमेश राजपूत

चिरमिरी –  19 अगस्त 2021 को प्रार्थी अजय कुमार साहू पिता मोतीलाल साहू सुपर वाइजर अंग्रेजी शराब दुकान गोदरीपारा चिरमिरी के द्वारा थाना चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 18.08.2021 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान का सीट हटाकर अंदर घुसे और लॉकर में रखा बिक्री रकम ₹53,510 एवं 14 नग बियर की बोतल को चोरी कर ले गये है। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह जिला कोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठन कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, जैसे ही सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ संदेही कृष्णा उर्फ टूटेना एवं दारा का पता तलाश किया जा रहा था जो घटना दिनांक से फरार थे। 27 अगस्त को संदेही कृष्णा उर्फ टूटेना को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी कृष्णा ने घटना दिनांक को दारा के साथ मिलकर शराब दुकान का सीट हटाकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी कृष्णा उर्फ टूटेना पिता अमर निवासी गोदरीपारा चिरमिरी के मेमोरेंडम पर ₹11000 एवं 02 नग बियर का खाली बोतल बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से चोरी हुआ शेष रकम लेकर फरार है ,जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,