अवर्गीकृत

फिर बढ़ गया अमर का कद,नगरीय निकाय में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद लौट आई बंगले की रौनक

डेस्क

प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के बड़े नेता अमर अग्रवाल बिलासपुर विधानसभा चुनाव में नए नवेले कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों चारों खाने चित हो गये। शिक्षाविद शैलेश पांडे के खिलाफ उनके समर्थकों द्वारा शुरू की गई मुहिम उनके लिए आत्मघाती साबित हुई ।इस मुहिम से शैलेश पांडे का कद बढ़ता चला गया। नतीजतन गौरैया ने बाज का शिकार कर लिया। भाजपा के सत्ता से बाहर होने और विधायक तक नहीं बन पाने के बाद बिलासपुर की राजनीति में 15 सालों तक धुरी बनकर रहने वाले अमर अग्रवाल कहीं हाशिए पर जाते नजर आ रहे थे , लेकिन एक बार फिर नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

अमर अग्रवाल को नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के सभी हारे हुए मंत्रियों के पास 5 साल आराम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, लेकिन अचानक से अमर अग्रवाल के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आने से न सिर्फ उनके पास बड़ा काम आ गया है बल्कि पार्टी में उनका कद भी बढ़ा हैं। आगामी निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करने ,मुद्दे तलाशने से लेकर कैंडिडेट चयन पर भी उन्हीं की चलेगी। अमर की हार के बाद कई कार्यकर्ताओं और पार्षदों तक ने भी उनके कार्यक्रम में शामिल होना छोड़ दिया था । वे अमर अग्रवाल को चुका हुआ नेता समझने लगे थे, लेकिन नई घोषणा के बाद उनके होश उड़े हुए हैं।

आने वाले निकाय चुनाव में भी अमर अग्रवाल की ही चलनी है और वे ही प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे, इसलिए जाहिर है एक बार फिर से उनके बंगले की रौनक लौट आई है । संभावित प्रत्याशी एक बार फिर उनके इर्द गिर्द नजर आएंगे ,वही अगले महीने आने वाला उनका जन्मदिन भी निरस नहीं होगा, इतना तो तय है।

error: Content is protected !!
Letest
रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त...