कोरिया छत्तीसगढ़

दूसरी पत्नी रखने की बात से पत्नी हुई बेकाबू, सील पत्थर और फिर कुल्हाड़ी से वार की हत्या…. कुछ ही घण्टो मे पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी

रमेश राजपूत

कोरिया – बैकुंठपुर टीम को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सारा में भूपेंद्र राजवाड़े को उसकी पत्नी ने सिर में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा एसपी कोरिया के निर्देश पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्राम सारा पहुंचने पर वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें प्रार्थी राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े (मृतक के पिता) ने बताया कि “आज सुबह जब मैं भूपेंद्र के घर आया तब देखा की भूपेंद्र मृत अवस्था में खाट पर आंगन में पड़ा है, तब मैंने बाकी परिवार को बताया। उस दौरान मृतक भूपेंद्र की पत्नी अनुराधा घर पर नहीं मिली कुछ समय बाद मृतक का रिश्तेदार सत्यनारायण राजवाड़े आया और बताया कि रास्ते मे भूपेंद्र की पत्नी  मिली थी उसके द्वारा पूछने पर बताई की भूपेंद्र के द्वारा दूसरी पत्नी रखने की बात पर झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर गुस्से में वो अपने पति की सीलपत्थर व टांगी से सिर में मारकर हत्या कर दी है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपिया अनुराधा की पतासाजी किया गया।

आरोपिया ग्राम सारा के हाई स्कूल के पास मिली, पूछताछ करने पर वह बताई की उसका भूपेंद्र रजवाड़े के साथ प्रेम विवाह 2014 में हुआ था, एवं हम दोनों को डेढ़ साल की एक बच्ची है,परिवार से दोनों अलग रहते हैं मृतक भूपेंद्र 5-6 माह पहले चांदनी बिहार पुर काम करने गया था और 15- 20 दिन में घर आना-जाना करता था। दिनांक 20.08.2021 को वह काम करके वापस घर आया, भूपेंद्र किसी अन्य महिला से मोबाइल में बात करता था इसी बात पर हम दोनो में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दिनांक 29.08.2021 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुनः लड़ाई-झगड़ा हुआ, भूपेंद्र द्वारा उसके साथ मारपीट भी किया गया। जब रात्रि में भूपेंद्र बाहर आंगन में सो रहा था तो वह गुस्से में आकर मौका देखकर उसके सिर पर सिलपत्थर से मारी बाद में जिंदा है सोचकर टांगे से मारी, जिससे भूपेंद्र की मृत्यु हो गई आरोपिया के बताए अनुसार हत्या करने में प्रयोग सिलपत्थर टांगी जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...