बिलासपुर

जुए की महफ़िल में पुलिस की दबिश…4 जुआरियों से 4460 रुपए और ताशपत्ती जब्त, कोनी पुलिस की कार्रवाई

जुगनू तंबोली

बिलासपुर– रविवार को कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोनी गुड़ाखु फैक्टरी के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गुड़ाखु फैक्टरी के सामने गली में जुए की महफिल सजाए हुए है। जिसपर थाना प्रभारी के निर्देश पर कोनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां गुड़ाखु फैक्टरी के पास कोनी निवासी बसंत ध्रुव,सुधीर सिंह,पंकज टण्डन,आशीष अनंत 52 परी के साथ इश्क लड़ा रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4460 नगद सहित ताश के पत्ते जब्त किए है। उक्त कार्यवाही में नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु), प्र.आर.रामअवतार सिंह, आर.संजय कश्यप, महादेव कुजुर, आशीष राठौर, पंचराम रजक, सोमप्रकाश भार्गव, रमेश कुमार अण्डन, मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...