बिलासपुर

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी हुआ ऑन लाइन ठगी का शिकार, बैंक खाते से 9 लाख रुपए हुए पार…. एटीएम कार्ड और पासवर्ड पूछ दिया गया घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– पुलिस विभाग ने उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए पूर्व पुलिस कर्मचारी को ऑनलाइन ठगी करने वालों ने इस बार अपना शिकार बनाया है, जिन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी को पेंशन शाखा के मुख्यालय से बात करने का झांसा देते हुए 9 लाख 2 हजार 995 रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। दरअसल वर्ष 2019 में रायगढ़ से सेवानिवृत्त होने के बाद बिलासपुर के गंगानगर फेस 2 मंगला में निवास करने वाले पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक पदुमनाथ गुप्ता ने जूना बिलासपुर स्थित एसबीआई के बैंक खाते और एफडी में 9 लाख 2 हजार 995 रुपए जमा कराए थे, जिसे 15 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन नंबर 8536832422 और 8388974566 से कॉल कर प्रार्थी को पेंशन मुख्यालय से बोल रहा हूँ कहकर एकाउंट नंबर, एटीएम नंबर और पासवर्ड की जानकारी ले ली, 18 जुलाई को कुल 9 लाख 2 हजार 995 को नेट बैंकिंग के जरिये पार कर दिए। जैसे ही प्रार्थी को इसकी भनक लगी उसने बैंक से डिटेल निकालकर अब थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...