कोरिया छत्तीसगढ़

दो साल बाद अंतराज्यीय चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, चोरी का माल बेचने वाले को भी लिया गया हिरासत में

रमेश राजपूत

कोरिया – थाना कोटाडोल के अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 457,380 IPC एवं अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 457/380 IPC प्रार्थी मनोज गुप्ता निवासी कोटाडोल के घर के दरवाजे के गुलाबा को तोड़कर अंतरराज्यीय चोरी के आरोपी पप्पू बसोर,मोतीलाल बसोर, मोहनलाल बसोर, राममिलन बसोर ग्राम सरई, बुधेला के द्वारा वर्ष 2019 की रात को घर के अंदर कमरे से सोने चांदी की जेवर, नगदी तीन हजार रुपये जुमला कीमती 49000 रुपये चोरी कर ले गए, तथा प्रार्थी अनुप कुमार सोनी के कमरे का दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के जेवर, बैग, अटैची को चोरी कर कीमती 141000 रुपये चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया। उक्त दोनो प्रकरणों में आरोपी मोतीलाल बसोर, राममिलन बसोर, मोहनलाल बसोर से चांदी के जेवर एवं नगदी एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, कीमती क्रमशः दोनो प्रकरणों में 16000 एवं 55000 रुपये उक्त जुमला रकम 71000 जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया है जिसका मामला विचाराधीन है। मुख्य आरोपी पप्पू बसोर घटना पश्चात फरार था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह बैकुंठपुर एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के निर्देशन पर दो साल तीन महीने से फरार आरोपी को थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह हमराह उपनिरीक्षक शिव कुमार कंवर एवं आरक्षक सियाराम साहू, शाहिद परवेज, विकास कश्यप रामदेव, जितेन्द्र राजवाड़े, विष्णु यादव के द्वारा आरोपी पप्पू बसोर के मेमोरेंडम कथन मुताबिक दिनांक 01/09/2021 को रवाना होकर ग्राम सरई थाना सरई मध्यप्रदेश जाकर आरोपी के निशानदेही में रामकिशोर सोनी चोरी की जेवर खरीदी किया है को नोटिस दिया गया जो कि जेवर पेश नही किया, अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई एवं आरोपी पप्पू बसोर से  कथन मुताबिक चोरी जेवर को बिक्री रकम से खरीदी मोटरसाइकिल क्रमांक MP66MJ3309 कीमती 80000 जप्त किया गया व अपराध सबूत पाऐ जाने पर व अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 457,380,411,201 IPC आरोपी पप्पू बसोर एवं आरोपी रामकिशोर सोनी जो चोरी का माल सोने चांदी को खरीद कर गलाकर बिक्री करने का आदी है व हमेशा चोरी का माल लेता है को दिनांक 01/09/2021 को गिरफ्तार किया गया तथा अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 457,380,411,201 IPC के तहत आरोपी पप्पू बसोर एवं चोरी की माल खरीदकर खपाने वाला सतीश कुमार जायसवाल थाना सरई को दिनांक 01/09/2021 को गिरफ्तार किया गया। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...