कोरिया छत्तीसगढ़

लड़के ने शादी करने से मना किया तो लड़की और उसकी माँ ने लड़के पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, माँ-बेटी हिरासत में

रमेश राजपूत

कोरिया – बैकुंठपुर के तलवापारा में 18/08/21 को वेदप्रकाश गंभीर रूप से जले हुए हालत में मिला जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था, लड़के की हालत गम्भीर होने से उसे जिला अस्पताल द्वारा तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया था, जहां कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 26/08/21 को आहत लड़के की मौत हो गई। वहां से आने के बाद मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली बैकुंठपुर को सूचना दिया कि वेदप्रकाश की मौत पूजा प्रधान और उसके मां के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है।

उपरोक्त कथन के पश्चात थाना कोतवाली टीम ने थाना राजेन्द्र नगर रायपुर से मर्ग डॉयरी मंगाई, उक्त मर्ग डायरी का अवलोकन किया गया जिसमें मृतक अपने मरणासन्न कथन में बताया कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी, घटना दिनाँक को पूजा द्वारा लड़के को घर बुलाया गया, घर पर उसकी मां भी थी, दोनों ने मृतक से शादी करने का दबाव डाल के तथा ब्लैकमेल कर पैसे की मांग किया उसके द्वारा मना करने पर पूजा और उसकी मां ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। डायरी अवलोकन पर अपराध घटित होने पाए जाने से धारा 302, 384 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश देने पर थाना बैकुंठपुर टीम ने आरोपियों के पता तलाश करने हेतु टीम गठित की एवं उनके घर पर भेज गया। जहाँ पता चला कि घटना दिनाँक से घर मे ताला बन्द कर दोनों फरार है। पतासाजी दौरान जरिये मुखबिर 02.09.21 को पता चला कि दोनों आरोपी तलवापरा में दिखी हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिया पूजा प्रधान उम्र 21 वर्ष और उसकी मां प्रमिला प्रधान उम्र 40 वर्ष ने जुर्म करना कबुल किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...