मस्तूरी

मस्तूरी:पुजारी को बंधक बना, बेशकीमती ग्रेनाइट पत्थर की गरुण की मूर्ति हुई चोरी, एसएसपी पहुंची मौके पर

उदय सिंह

मस्तूरी –थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) में बीती रात पुजारी को बंधक बना चेहरे को टेप से बांधकर अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में स्थित गरुण जी (भंवर गणेश)की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने मूर्ति को तोड़ चुराकर ले गया है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो में बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) में

बीती रात 1 बजे के आसपास ग्राम पाली के स्थित अरपा नदी के किनारे स्थित गरुण जी की मंदिर में अज्ञात 4 के संख्या मे लोग मंदिर पंहुचे जिन्होंने मंदिर के ही बगल में बने एक मकान में मंदिर का पुजारी महेश राम केवट सो रहा था जिसको अज्ञात आरोपियों ने कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट कर मंदिर की चाबी को लूट हाथ पैर को बांधकर मुँह और आंख में टेप लगाकर पुजारी को जहा सो रहे थे वही छोड़ दिया।

और बगल में स्थित मंदिर में पहुँच करीब 3 फिट की ऊँचाई 65 किलो वजनी काले ग्रेनाइट की गरुण जी (भंवर गणेश)की मूर्ति को किसी वजनी औजार से मूर्ति को निकालने का प्रयास करने लगे जब मूर्ति नही निकली तब तोड़कर ले गए।

जिसके वजह से मूर्ति की थोड़ी सी भाग मंदिर में ही बचा हुआ है।पुजारी महेश केवट ने बताया कि घटना बीती रात करीब 1 बजे की है जिसके बाद पुजारी ने हाथ पैर बंधे हुए को अपने पैर के बंधे हुए को छोडाकर धीरे धीरे सुबह भोर में 4 बजे सरपंच के घर पहूंचे और सरपंच को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू हो गई। वही मौके बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर सीएसपी गरिमा द्विवेदी सहित जिले की पुलिस की टीम डॉग स्कॉयड के साथ मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

2 बार पहले भी हो चुकी है मूर्ति की चोरी

ग्रामीणों ने बताया कि भंवर गणेश की मूर्ति 2004 एवं 2007 में दो बार चोरी हो चुकी है एक बार 2004 में पुलिस ने बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 4 लोगो को पकड़ा था जिसके कब्जे से मूर्ति को बरामद किया था।वही दूसरी बार 2007 मे चोरी होने के 6 माह बाद मूर्ति को चोरो ने पुनः वापस मंदिर में लाकर स्थापित कर दिया था।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...