कोरबा

VIDEO:- निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर तीन बार पलटी कार,मस्तूरी के युवा कांग्रेस नेता राहुल राय सहित दो की मौत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो घायल

उदय सिंह

कोरबा – निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मस्तूरी से बारात जा रहे युवा कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतरकर अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलट गई।मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी निवासी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपनी कार (सीजी 10 बीएफ 9922) से बालको में परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ मस्तूरी के ही शिवम ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक (विराट)ढालू अग्रवाल , मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला राम साहू और राहुल मौजूद थे। चारों रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे थे।


बताया गया कि इससे पहले सभी बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और वहां से बालको के लिए रवाना हुए थे। शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार निर्माणाधीन लेन में उतर गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई।हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और ड्राइवर राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे दोस्तों ने तत्काल घायलों को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव केजीएन अस्पताल में रखे गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...