जांजगीर चाँपा

पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना परिसर में मुलजिम की सुरक्षा ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी थाना मुलमुला की अभिरक्षा से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला पुलिस ने फणेन्द्र सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी अमोरा, थाना मुलमुला के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।आरोपी की सुरक्षा के लिए आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान 22 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले की प्रारंभिक जांच में मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया। आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया गया है।वहीं, फरार आरोपी फणेन्द्र सिंह के विरुद्ध थाना मुलमुला में धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...