कोरिया छत्तीसगढ़

ढाबे की आड़ में गांजे का कारोबार…छापेमारी कर पकड़ा गया 12 किलो 600 ग्राम गाँजा, एक आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत


कोरिया – पुलिस द्वारा जिले में नारकोटिक्स व ड्रग्स के विरुद्ध “निजात अभियान” की शुरुआत की गई है जिसके बाद से जिले में लगातार अवैध नशीले कारोबार पर कार्यवाही जारी है। आज मुखबिर की सूचना पर पोड़ी में एक व्यक्ति अपने होटल में अवैध गांजा रखकर विक्रय कर रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में टीम तैयार कर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना पोड़ी एवं चिरमिरी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी कालिया उर्फ वेंकट राव पिता स्व.बैरागी जाति तेलगू उम्र 40 वर्ष निवासी बेनिया दफाई पोड़ी को उसके होटल से 12 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती करीब 1,20,000 रुपए का जप्त किया गया तथा उसके विरुद्ध 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संदीप सिंह थाना चिरमिरी, उप निरीक्षक ममता केरकेट्टा थाना पोड़ी, सउनि.विनय तिवारी आरक्षक चंद्रसेन ठाकुर, आरक्षक यशवंत सिंह, आरक्षक रामराज केवट,  चालक आरक्षक देव सिंह का सराहनीय कार्य रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...