बिलासपुर

फिर एक नाबालिग की लाश मिली फांसी के फंदे पर….12 साल के किशोर ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम ???

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चांटीडीह सब्जी मंडी में आज फिर एक नाबालिग की लाश गमछे से फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और अपनी जांच में जुट है है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग का नाम गोपाला अहीरवाल उम्र 12 वर्ष निवासी करबला के रूप में हुई है। जो शराब भट्ठी के सामने ही सब्जी मंडी में एक लोहे के पाइप में गमछे के बने फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला है। नाबालिग की मौत किन हालातों में हुई है और आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह है यह स्पष्ट नही हो पाया है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई। लेकिन यह मौत कई संभावनाओं को जन्म दे रही है, आखिर क्यों इस किशोर ने ऐसा कदम उठाया या वह कुछ ऐसा जान गया था कि उसकी हत्या कर दी गई हो…चाहे जो भी सच्चाई हो वह पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच से साफ हो जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...