जांजगीर चाँपा

रेत माफियाओं पर पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई…. तीन मशीनें जब्त,

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही के महानदी रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तीन भारी-भरकम खुदाई मशीनों को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करही स्थित रेत घाट में रेत माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में रेत की तस्करी की जा रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान VOLVO, TATA HITACHI और HYUNDAI कंपनियों की चैन माउंटेन मशीनें जप्त की गईं,

जिन्हें पूर्व में 30 मई व 2 जून को भी अवैध उत्खनन में प्रयुक्त पाए जाने पर शील किया गया था। हालांकि, रेत माफियाओं ने प्रशासन की कार्रवाई की धज्जियां उड़ाते हुए शील तोड़कर पुनः मशीनों का उपयोग कर उत्खनन शुरू कर दिया था। इससे शासन को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाई गई। इस मामले में संबंधित माफियाओं के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। उक्त कार्रवाई में खनिज अधिकारी गोविंद राम, शिव सिंह, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह तथा पुलिसकर्मी लक्ष्मीनारायण कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू, नगर सैनिक विश्वनाथ राठौर, समीर राठौर सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। प्रकरण फिलहाल विवेचनाधीन है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...