रतनपुर

पुलिस के हाथ लगे अंतराज्यीय गांजा तस्कर, कार से सवा क्विंटल गांजा बरामद…..2 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – तारबाहर और रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सवा क्विंटल गांजे को बरामद किया गया है। आरोपी ऑर्टिगा कार में गांजा भरकर रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे थे। इसकी जानकारी तारबाहर थाना प्रभारी और साइबर एक्सपर्ट कलीम खान को हुई, जो काले रंग की ऑर्टिगा का पीछा कर रहे थे।  मोपका से यह कार रतनपुर बाईपास की ओर मुड़ गई, जिसके बाद कलीम खान ने रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को इसकी सूचना दे दी, जिन्होंने तुरंत टीम के साथ रानी गांव के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी देख कार में सवार 3 लोगों में से एक खेत के रास्ते भाग खड़ा हुआ, तो वही कार में दो लोग पुलिस को मिले।

कार की तलाशी लेने पर कार में सवा क्विंटल गांजा बरामद हुआ। अलग-अलग पैकेट में गांजा भर कर कार में ठूंसा गया था। इस मामले में पुलिस ने कटनी निवासी ऋषि सिंह परिहार और अनूपपुर शहडोल निवासी राहुल रजक को गिरफ्तार किया है,  तो वहीं उनके फरार साथी की भी तलाश की जा रही है। नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी है। पता चला कि गांजा तस्कर हमेशा की तरह उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...