जांजगीर चाँपा

अंतर जिला चोर गिरोह आया पुलिस की गिरफ्त में, 5 आरोपियों से हुई लाखों की रिकवरी….7 लाख नगद, 12 लाख की चांदी सहित अन्य सामान शामिल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव स्थित सरकारी शराब दुकान से दो किश्तों में चोरी की गई शराब बिक्री की राशि तकरीबन लगभग 11 लाख 9 हजार 110 रूपये की चोरी के मामले का पुलिस ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता के माध्यम से खुलासा किया है। इस दौरान अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने खुलासा करते हुए बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने इस चोरी के अलावा सारंगढ़ में भी 20 अगस्त को ज्वेलरी शॉप में बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर चोरी किये थे।

चोरों से नगदी 7 लाख 78 हजार 410 रू,  12 लाख रू कीमत का 16 किलो 326 ग्राम चांदी, दो बाइक, डीवीआर, यूपीएस, मोबाईल सहित कई सामन जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के ससहा स्थित शराब दुकान में 31 जुलाई की रात 1 लाख 82 हजार की चोरी की वारदात को 4 चोरों ने अंजाम दिया था उनसे उक्त चोरी का 36 हजार रूपये बरामद किया गया है

वहीं उसी शराब दुकान में 22 अगस्त की रात 9 लाख 25 हजार 110 रुपया की चोरी की वारदात को शराब दुकान के सफाई कर्मी ने ही नशे के हालत में चोरी कर अपने घर में छिपा रख लिया था। जिससे चोरी की रकम 7 लाख 42 हजार हजार 410 रूपय बराम किया गया इसी तरह 20 अगस्त को सांरगढ़ में भी लक्ष्मी ज्वेलर्स में बड़ी मात्रा में चांदी की चोरी की वरदात अंजाम दिया था जिस मामले में 16 किलो 326 ग्राम चांदी बरामद किया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...