कोटा

तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित… दुर्घटना में एक नाबालिग युवक की मौत दूसरा घायल

प्रेम सोमवंसी

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में 5 सितंबर की देर शाम दो नाबालिग युवक घायल अवस्था ने इलाज के लिए आये। इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डियूटी डॉक्टर में एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे युवक को मामूली चोटें आईं है। जब घायल युवक ने कोटा पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी तब यह पता चला कि मृतक सूर्यकांत मेहर पिता छोटे लाल मेहर उम्र 17 वर्ष निवासी भकोर्रा नवापारा व उसका दोस्त सूरज पटेल पिता संतन पटेल उम्र 17 वर्ष निवासी भकोर्रा नवापारा दोनो दोस्त घूमने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे

पहले यह दोनों तुर्काडीह गए फिर वहां से लोखंडी फिर सकरी और सकरी से यह दोनो तुर्काडीह से होते हुए ये दोनों दोस्त घर जाएंगे बोलकर काठा कोनी गए जहाँ मोटरसाइकिल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रहे थे जिससे मोटरसाइकिल में संतुलन नहीं बना पाए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद मृतक सूर्यकांत और सरजू वहां से लिफ्ट लेकर कोटा सकरी मोड़ के पास पहुचे जिसके बाद वहां से एक पिकअप वाहन से लिफ्ट मांगा पिकअप वाहन चालक दोनो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया।

स्वास्थ्य केन्द्र के डियूटी डॉक्टर ने इलाज के दौरान सूर्यकांत को मृत घोषित कर दिया और सरजू का प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की जानकारी कोटा पुलिस को दी गयी साथ ही मृतक व घायल युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी। देर रात हो जाने की वजह से आज दिनाँक 6 सितंबर दिन सोमवार को कोटा पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...