कोटा

पुलिस से पहले प्रार्थी ही पहुँचा अपनी बाइक चुराने वाले तक….घर के आंगन से चोरी हुई थी गाड़ी

प्रेम सोमवंसी

कोटा – ग्राम भरारी बांधापारा निवासी प्रदीप यादव कोटा थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 04.09.2021 को हम परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे घर के आंगन में मेरी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG10Y0889 घर के आंगन में खड़ी थी जिसे रात के करीब 12.00 बजे तक खड़ी थी। सुबह करीब 06.00 बजे सोकर उठा तो देखा की मेरी मोटर सायकल नही थी कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर सायकल जिसकी किमती करीब 20000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मैं अपनी मोटर सायकल का पता तलास कर रहा था तभी मुझे भुण्डा में खान वेल्डिंग वाले ने बताया कि एक लड़का जो नेवरा का रहने वाला है

मेरी मोटर सायकल को उसके दुकान में लाया था जिसका नंबर प्लेट को कटवाया है जिसका फोटो मोबाईल में वेल्डिंग वाले ने खिचा था तब मैं नेवरा में जाकर फोटो दिखा कर पता किया तो उसका नाम विशाल मेहर पता चला तब हम लोग उस लड़के को खोजे जो मुरूम खदान के पास मिला जिसे पूछने पर वह चोरी करना स्वीकार किया और मोटर सायकल को गनियारी में छिपा कर रखा हूं बोला तब हम लोग उसको पकड़कर थाना लाये है। कोटा थाना के उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी ने बताया कि ग्राम भरारी में

मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद प्रार्थी ने बाइक चोर को पकड़ कर कोटा थाना लेकर आये तब आरोपी विशाल मेहर ने अपना जुर्म कबूल कर लिए। कोटा पुलिस ने आज दिनाँक 6 सितंबर दिन सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...