छत्तीसगढ़बिलासपुर

विश्व महिला दिवस पर स्वयंसिद्धा पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संभाग के आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा ऐसी ही चुनिंदा 6 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान आईजी कार्यालय में किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आज की महिलाओं ने लगभग सभी मोर्चों पर खुद को पुरुषों के बराबर साबित किया है। कहीं-कहीं तो महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकलती नजर आ रही है ।एक दौर था जब पुलिस और सैन्य सेवा में महिलाओं की भागीदारी की बात कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन आज महिलाओं ने रक्षा सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है ।बिलासपुर में भी ऐसी कई महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने अपने कार्य सेवा और दक्षता से सबको प्रभावित किया है ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संभाग के आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा ऐसी ही चुनिंदा 6 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान आईजी कार्यालय में किया गया। सम्मानित होने वाली पुलिस अधिकारियों में एआईजी प्रतिभा तिवारी ,डीएसपी स्नेहिल साहू, सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत भी शामिल रही। आईजी ने महिला अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- अज्ञात कारणों से युवक ने पंखे में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर:- दिन दहाड़े बाइक सवार युवकों से लूटपाट और मारपीट की घटना... एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण... पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्मी गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी:- मस्तूरी जनपद के बिटकुला पंचायत सचिव निलंबित....अन्य पर भी गिरी... चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ 1 स्कॉर्पियो जब्त...पुलिस की घेराबंदी देख चालक वाहन छोड़ हुआ फरार, सोशल साइट पर पहले फ्रेंडशिप फिर दुष्कर्म... शातिर आरोपी ने नाबालिग को बनाया शिकार, सेंट्रल जेल बिलासपुर से पैरोल पर निकला फरार आरोपी गिरफ्तार...बलात्कार के अपराध में काट रहा था सजा, अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई....महज 10 घन्टे में 87 वाहन जब्त...आखिर अब तक क्यो नही हो रही थी का... VIDEO:- डीईओ ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण….नदारद मिले प्राचार्य-शिक्षक…. कारण बताओ नोटिस जारी जांजगीर-चांपा:- अवैध शराब मामले में मामूली कार्रवाई...लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन अटैच,