रतनपुर

चार दिनों से लापता ग्रामीण की चांपी जलाशय में तैरती मिली लाश…. डूबने से मौत की आशंका,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रिगवार के आश्रित ग्राम ललमटी निवासी 55 वर्षीय अधेड़ बेदराम सौता की चार दिनों बाद चांपी जलाशय में तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक गुरुवार को हमेशा की तरह लकड़ी लेने चांपी जलाशय की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने चांपी जलाशय में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर मृतक की शिनाख्त बेदराम सौता पिता बुधवार सौता, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम ललमटी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार बेदराम सौता अक्सर ट्यूब की सहायता से जलाशय पार कर जंगल की ओर लकड़ी लेने जाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि जलाशय पार करते समय संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव जलाशय में फंसे रहने के बाद कुछ दिनों में पानी की सतह पर आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...