रतनपुर

महामाया महाविद्यालय रतनपुर को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन का ख़िताब…. हरित वातावरण और प्रबंधन के लिए मिला दर्जा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर को भारत सरकार, शिक्षा विभाग के हैदराबाद स्थित संस्थान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा सत्र 2021-22 हेतु डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन घोषित किया गया है। दिसंबर 2021में महाविद्यालय प्रशासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, हैदराबाद को चैंपियनशीप हेतु आनलाइन माध्यम से सारी जानकारियां उपलब्ध कराई थीं,

20जनवरी, गुरुवार 2022 को हैदराबाद से संस्थान के प्रतिनिधि नरेन्द्र ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर स्वच्छ परिसर, और पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए अन्य कार्यों का भौतिक सत्यापन किया, तत्पश्चात बिलासपुर जिले के लिए शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन घोषित किया गया।

महाविद्यालय को यह चैंपियनशिप महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर परिसर को स्वच्छ और हरित रखना, समस्त प्रकार के वेस्ट का मैनेजमेंट करना, प्लास्टिक बैग, पालीथीन, रैपर के लिए उचित संग्रहण करना,अनावश्यक बिजली के व्यय को बचाना,

वर्षा जल का संरक्षण रैनवाटर हार्वेस्टिंग द्वारा करना, पेयजल का उचित प्रबंध करना एवं सभी प्रसाधनों को बहुत व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखते हुए छात्र छात्राओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के कारण प्राप्त हुई है।

महाविद्यालय को मिली इस चैंपियनशिप के लिए प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सहयोग से प्राप्त हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...