बिलासपुर

खनिज विभाग के जिम्मेदार अब नजर रख रहे खनिज माफियाओं पर…लगातार हो रही कार्रवाई, फिर पकड़े गए 4 वाहन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर 3 जनवरी को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई। लारीपारा, मुरू क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 3 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। ग्राम लारीपारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 1 प्रकरण दर्ज कर 1 ट्रैक्टर तथा मुरू क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर 02 जेसीबी, 01 हाईवा जप्त कर कुल 04 वाहनों को थाना चकरभाटा, हिर्री में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम चोरभट्टी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरूम परिवहन के 01 प्रकरण दर्ज कर 01 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय कुल 05 वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि रेत एवं मुरूम उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...