बिलासपुर

अब बिलासपुर से भी हवाई सेवा शुरू होने की तारीख़ हुई तय…केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री ने की घोषणा

रमेश राजपूत

रायपुर – जिले में हवाई सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी, जिसमे आमजन के साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया,वही हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का अखंड धरना भी लगातार जारी रहा, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट से भी जल्द विमान उड़ान भर सकेंगे,क्योकि अब प्रदेश की न्यायधानी के बिलासा बाई केवटिन एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर उन्नयन 3 सी कैटेगरी में हो गया है, भारत सरकार के नागर विमानन विभाग के महानिदेशक कार्यालय द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के 2 सी लाइसेंस को अपग्रेड कर 3 सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

वही अब बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।जिंसमे बिलासपुर से अगले महीने हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए, जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है,

हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस काँफ्रेंस में बिलासपुर से शुरू होने वाली उड़ान सेवा के रूट को लेकर भी बातें बतायी। उन्होंने कहा कि जब हम एयर कनेक्टविटी देते हैं, तो उसके रूट की प्लानिंग करते हैं, हमने ने नयी दिल्ली, प्रयागराज, जबलपुर, भोपाल और बिलासपुर का रूट बनाया है। हम चाहते हैं कि देश में इंटरनेशनल रूट भी तैयार हो, जैसे यूएस, कनाडा जाने के लिए हमें पहले सिंगापुर या दुबई जाना होता है, हम चाहते हैं कि देश में ही ऐसा रूट बने, जिससे सीधे यूएस या कनाडा की फ्लाइट देश से ही शुरू हो जाए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार