बिलासपुर

20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला… प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मिथिल शर्मा उर्फ मिन्टू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी संपला राज शेखर निवासी हेमू नगर, तोरवा ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान आरोपी मिथिल शर्मा से हुई थी। आरोपी ने खुद को जमीन खरीद-बिक्री का कारोबारी बताते हुए शंकर नगर तोरवा स्थित खसरा नंबर 1192/11 की जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने दावा किया कि उक्त जमीन का सौदा उसने असली मालिक लखन लाल यादव से कर लिया है और वह प्रार्थी के नाम रजिस्ट्री करा देगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातों और दस्तावेजों पर भरोसा कर करीब 2250 वर्गफीट जमीन खरीदने का सौदा 51 लाख 75 हजार रुपये में तय किया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में बैंक चेक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नगद के माध्यम से कुल 20 लाख रुपये आरोपी को दिए गए। राशि लेने के संबंध में आरोपी ने इकरारनामे में हस्ताक्षर भी किए थे। प्रार्थी का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालता रहा। बाद में पैसा वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन न तो रकम लौटाई और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई। दिसंबर 2025 के बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया और घर से फरार हो गया। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी द्वारा 20 लाख रुपये प्राप्त करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार