बिलासपुर

पिछले 15 घंटों से नाले में फंसा है घोड़ा, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा निगम का अमला

आलोक

बिलासपुर नगर निगम का विस्तार किया जा रहा है लेकिन पूर्व नगर निगम क्षेत्र को ही निगम के कर्मचारी संभाल नहीं पा रहे हैं। इसका नजारा एक बार फिर तोरवा क्षेत्र में देखा गया। यहां गुरुनानक चौक से आगे लक्ष्मी लक्ष्मी रुई भंडार के बगल में मुख्य नाली का स्लैब काफी दिनों से टूटा पड़ा है ।नाली की गहराई करीब 8 से 10 फीट है इसलिए इसमें किसी के भी गिर जाने का खतरा हमेशा मंडराता है। शनिवार रात में अंधेरे की वजह से एक घोड़ा नाली में गिर गया और गहराई होने की वजह से वह नाली से वापस बाहर नहीं निकल पाया। रविवार सुबह लोगों को घोड़े के हिनहिनाने की आवाज से इसका पता चला। आसपास के लोगों ने कुछ कोशिश की लेकिन वह घोड़े को नाली से निकालने में सफल नहीं हुए ।

वहीं इसकी सूचना नगर निगम को दे दी गई लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों को रेस्क्यू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए सूचना के घंटो बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है, वहीं 14 से 15 घंटे से घोड़ा नाली में फंसा हुआ है और उसकी हालत हर बीतते समय के साथ खराब होती जा रही है। शहर की खुली नालियों में कभी कोई गाय तो कभी कोई घोड़ा या अन्य मवेशी गिरकर कर अपनी जान गवा रहे हैं लेकिन निगम कर्मियों की नींद टूट ही नहीं रही है। और इन्हीं के भरोसे बिलासपुर नगर निगम के विस्तार की योजना बनाई जा रही है । खबर लिखे जाने तक मौके पर निगम का कोई हमला नहीं पहुंचा था और ना ही घोड़े को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो पाई थी। कुछ दिन पहले इसी तरह मुंगेली में एक नाली में ऊंट गिर पड़ा था जिसे नगर पालिका के कर्मचारियों ने बड़ी कोशिशों के बाद निकाला था।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी