कोटा

थाना क्षेत्र में फिर टूटे ताले, सुने मकान और कोचिंग सेंटर को बनाया निशाना….लगातार घटनाओं से लोग भयभीत

प्रेम सोमवंसी कोटा

कोटा – नगर के डाक बंगला के पास वन विभाग के फारेस्ट कालोनी के एक वन कर्मी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वन कर्मी अपने परिवार के साथ बिलासपुर तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। घर को सुना पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर कर में रखे LED टीवी , एक बाईक सहित नगदी रुपये लगभग 60 हजार रुपये को चोरी कर ले गए है।

वही कोटा नगर के ही पटेल कालोनी में स्थित एक कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर LED टीवी, केबल का सेटअप बॉक्स सहित एक मोबाईल चोरी कर ले गए है। लगभग रकम 16 हजार रुपए को चोरी कर ले गए है। कोचिंग सेंटर की डायरेक्टर ऑफिस कार्य से दो दिनों से बिलासपुर गई हुई थी। 16 सितंबर को कोचिंग सेंटर के टीचर के द्वारा क्लॉस खत्म होने के बाद शाम 4 बजे सेंटर में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे।

आज सुबह सेंटर के टीचर क्लॉस लेने के लिए सेंटर पहुँचे तब वह देखे की सेंटर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद सेंटर की डायरेक्टर को इसकी जानकारी जिसके बाद कोटा थाना में चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई हैं। बहरहाल अब देखना यह होगा कि पूर्व में हुई चोरियों सहित इन दो चोरियों के मामले में कोटा पुलिस चोरों तक पहुँच पाती है या नहीं।

हाल ही में बिलासपुर sp कोटा थाने निरीक्षण पर पहुँचे थे। चोरी के मामले में मीडिया के सवालों पर कहा था कि क्षेत्र में हुई चोरियों का जल्द ही खुलासा करेंगे पर यहां पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा तो नहीं हुआ पर चोरों ने इन चोरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...