बिल्हा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर साथ भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार…. दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना के तीन हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की 10 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसपर परिजनों ने मामले शिकायत दर्ज कराई थी। तब से बिल्हा पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की लड़की तारणी कुमार साहू के साथ है। जो आंध्र प्रदेश में छुपे हुए है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहा उन्होंने पता चला की आरोपी तारणी कुमार साहू के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ आंध्र प्रदेश ले जाकर शारीरिक शोषण की घटाना को अंजाम दे रहा था। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही नाबालिक लड़की को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, प्र आर 516 भागीरथी मरावी, आरक्षक संतोष मरकाम, सचिन नामदेव, गोवर्धन शर्मा, दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...