मस्तूरी

जयरामनगर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जयरामनगर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर करीब 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। प्रारंभिक आशंका है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो।

घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर द्वारा मस्तूरी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा था या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी