रतनपुर

कबाड़ कारोबार की आड़ में खपा रहे थे चोरी का माल, पुलिस ने छापेमारी कर 3 कबाडियों को पकड़ा

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी छिपे कबाड़ का कारोबार करने वालो पर पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमें 3 कबाड़ियों के पास से चोरी का कबाड़ जब्त किया गया है , मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस द्वारा रतनपुर के मदारबाड़ा , गिरजांबद , तथा ग्राम जाली में कबाड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश धीवर पितारामनरेश धीवर उम्र 25 कहरापारा, शेख मुबारक पिता शेख जैनउल्लाह भेडीमुड़ा और सरोज लाल सूर्यवंशी पिता मैतुराम सूर्यवंशी उम्र 55 मोहरा थाना – सीपत पर अलग – अलग रेड कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 क्विंटल सायकिलों के कटे हुए पार्ट्स , लोहे का सामान , छड़ आदि चोरी का होने के संदेह पर कुल कीमती लगभग 40,000 रू . का सामान जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है । उक्त कार्यवाही में थाना रतनपुर के उप निरीक्षक- पी.आर. साहू , सहायक उप निरीक्षक- हेमंत सिंह , प्र.आर. कृष्ण कुमार यादव , प्रवीण पांडेय , आरक्षक – रामलाल सोनवानी . सचिन तिवारी , दीपक मरावी , कृष्णा मार्को का विशेष भूमिका रही । 

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार