छत्तीसगढ़बिलासपुर

श्रीवास समाज, महरा समाज व पटेल समाज के भवनों का लोकार्पण करते हुए महापौर ने कहा इससे सामाजिक गतिविधियों में होगी सुविधा

समाज के सभी लोग अपनी बजट एवं सुविधा अनुसार भवन का उपयोग कर सकेंगे और किसी भी तरह के सामाजिक कार्यक्रम करने में उन्हें आसानी होगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार को मेयर किशोर राय एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह द्वारा वार्ड 48 चिंगराज पारा स्थित श्रीवास समाज, महरा समाज व पटेल समाज सामुदायिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अथितियों ने समाज के सामाजिक कार्यों के लिए भवन की महत्वपूर्णता होने की बात कही।
शहर का विकास कार्य सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में आज मेयर किशोर राय की मुख्य आथित्य एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह की अध्यक्षता में वार्ड 48 चिंगराज पारा स्थित श्रीवास समाज, महरा समाज व पटेल समाज सामुदायिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मेयर किशोर राय ने कहा कि समाज के कार्यों के लिए भवन की जरूरत होती है। भवन नहीं होने की स्थिति में ऐसे कार्यक्रमों के लिए टेंट, भवन आदि व्यवस्था में अतिरिक्त खर्च का भार आता है, जो अब भवन बनने से नहीं होगा। समाज के सभी लोग अपनी बजट एवं सुविधा अनुसार भवन का उपयोग कर सकेंगे और किसी भी तरह के सामाजिक कार्यक्रम करने में उन्हें आसानी होगी। इस दैरान मेयर ने उन्हें भवन निर्माण की सुभकामनाएँ दी। विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भवन निर्माण के लिए सांसद एवं पार्षद निधि से बजट दिया गया।

इसपर सांसद एवं पार्षद धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक भवनों का सदुपयोग करने की बात कहते हुए समाज के सभी मांग को पूर्ण करने की बात कही। गौरतलब हो कि चिंगराज पारा में 5 लाख की लागत सांसद निधि से श्रीवास समाज और 4-4 लाख की लागत पार्षद निधि से महरा एवं पटेल समाज के भवनों का निर्माण किया गया। इस मौके पर पार्षद भागीरथी यादव सहित निगम के अधिकारी एवं समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...