धमतरी

शराबी पिता को दो बेटों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट…..विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

धमतरी – क्षेत्र के कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरातराई में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे दो बेटे अपने ही पिता के हत्यारे बन बैठे दोनो ने मिलकर पिता को पीट – पीटकर मौत के घाट उतार दिया है, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही घटना की जानकारी मिलते ही टीआई उमेन्द्र टण्डन समेत पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवीन जोरातराई निवासी अशोक साहू 47 वर्ष गांव का पंच था , जो शराब पीने का आदि था । शराब पीने से अक्सर घर में विवाद होता रहता था । सोमवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर बेटे रुपेश साहू 23 वर्ष और टोमन साहू 22 वर्ष से विवाद हुआ था । इसी बीच दोनों बेटों ने पिता को पीट – पीटकर अधमरा कर दिया । इसके बाद उसे तालाब में फ़ेक दिया । घटना की शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...