रायपुर

प्रेमिका के पति को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट….शराब में जहर पिलाकर की हत्या, अवैध संबंध बनी वजह

रमेश राजपूत

रायपुर – मंदिर हसौद थाना इलाके में एक युवक ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक का दोस्त की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को चंदखुरी कोल्हाल नाला के पास एक युवक की लाश मिली। पुलिस द्वारा आस-पास पूछताछ करने पर पता चला की लाश चंदखुरी निवासी द्रोण सेन (32) की है, जो एक सैलून चलाया करता था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिस इलाके में द्रोण की लाश मिली है, वहां उसी के गाँव का रहने वाला पुनीत धीवर को उसके साथ देखा गया था।पुलिस ने बताया कि मृतक द्रोण सेन और उसका दोस्त पुनीत एक साथ पहले शराब पीने गए थे। आरोपी ने उसके शराब में जहर मिला दिया था, जिसकी वजह से द्रोण की मौत हो गई है। पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच अवैध संबंध थे। इसलिए उसने द्रोण की पत्नी को पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इसी वजह से आरोपी पुनीत ने अपनी बातों में उलझाकर शराब पीने के लिए द्रोण को राजी कर लिया। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस