बिलासपुर

पुलिस को मिली एक और सफलता… चोरी के मामले में 2 आरोपी से लाखों का माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने दो चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिनसे लाखो के सोने चांदी के सामान को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग अपने घर मे अभी- अभी नया एल.ई.डी.टी.व्ही, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक आयरन लाया है कि सूचना पर तत्काल सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नाबालिग को अपने अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह आरोपी ओमप्रकाश उर्फ नानू सूर्यवंशी पिता स्व. पंचराम सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा के साथ चोरी करने गया था व सोने चांदी का सामान व गहने को वह स्वयं रखा है।

मामले में जानकारी लगते ही तत्काल एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह को हालात से अवगत कराया गया जिन्होने अपने एण्टी क्राइम यूनिट के सदस्य उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं टीम को प्रकरण मे फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये, जिनके द्वारा कोरबा शहर मे दबिश देकर अपने अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया व चोरी गये मशरूका को अपने घर मे छिपाकर रखना बताया

जिस पर संयुक्त टीम द्वारा विधिवत् आरोपी ओमप्रकाश उर्फ नानू के घर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 04 नग सोने की चैन, 13 जोडी सोने के टाप्स, 09 न सोने की अंगूठी, 10 नग सोने की नाक का फुल्ली, जप्त किया गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एल.ई.डी.टी.व्ही, मिक्सी ग्राइंडर, आयरन, एक नग कीपेड मोबाईल, एक नग चांदी का चैन, दो नग सोने की फुल्ली जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस