रतनपुर

सुने घर का टूटा ताला, लाखो का सामान पार….डॉग स्क्वायड की मदद से रतनपुर पुलिस जांच में जुटी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – वार्ड क्रमांक 4 सोनारपारा स्तिथ शंकर सोनी उर्फ राजा सोनी पिता स्व मथुरा प्रसाद सोनी के मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ लाखो के सोने, चांदी के ज्वेलरी सहित नगदी रकम को लेकर फरार हो गए है। एक दिन पहले घर के लोग परिवारिक काम से भिलाई गए हुए है। घर मे कोई नही था, इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाया और घटना को अंजाम देकर गायब हो गए। जब सुबह घर मे काम करने आने वाली बाई टेटकी यादव पति स्व राजा राम यादव जो पिछले 2 वर्ष से घर मे काम करने आती है। रोज की तरह आज भी काम करने आई तो घर का दरवाजा खुला देख घर के अंदर गई तो अंदर टूटा ताला पढ़ा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आवाज देने पर घर मे कोई नही होने की जानकारी पर काम करने वाली के द्वारा घटना की सूचना घर के सामने रहने वाले उसके बड़े भाई कीर्ति सोनी को दी गई। घटना की सूचना पर उसका बड़ा भाई घर के अंदर जा कर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था।

वही कमरे कर अंदर रखे अलमारी का लाकर भी टूटा हुआ था। फोन के माध्यम से मकान मालिक शंकर सोनी से संपर्क करने पर बताया कि अलमारी के लाकर अंदर करीब 7 तोला सोने का सामान जिसमे 3 गले का हार, दो सोने का बिस्किट रखा हुआ था। वही लाकर के बाहर,7 किलो चांदी, करीब 35 हजार नगद सहित छोटा छोटा चांदी का समान अलमारी के अंदर रखा हुआ था, जो गायब है। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुुँच कमरे की जांच की तो पाया की चोरों के द्वारा एक लॉकर को नही तोड़ पाए जिसकी वजह से लाकर का सामान बच गया वही दूसरे लॉकर के बाहर रखे सामान को चोरो ने हाथ साफ कर लिया है।

मामले में अब मकान मालिक के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद चोरी गए सामानों की कुल जानकारी सामने आयेगी। लेकिन एक अनुमान के तहत 5 लाख से अधिक के माल पर चोरों ने हाथ साफ किया है। वही मौके पर पहुँची रतनपुर पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरो की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार