बिलासपुर

शराबी पिता ने बेटे को मारा चाकू, गंभीर हालत में बेटे का चल रहा इलाज….जान से मारने किया था हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमे कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे को बेरहमी से चाकू मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर निवासी पिता अमजद अली ने अपने पुत्र सज्जाद अली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,बताया जा रहा है अमजद अली शराब के नशे में अक्सर विवाद करता है।
वही सोमवार की देर रात भी अमजद शराब पी रखा था, और अटल आवास को लेकर अपने पुत्र से विवाद करने लगा, इसी बीच जब उसकी गर्भवती बेटी आई तो पहले उसे चाकू मारने का प्रयास किया, जिसमे वो सफल नही हो पाया और मौका पाकर अपने बेटे को दीवार में टिका कर पेट मे चाकू से हमला कर दिया,जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने सज्जाद को एम्बुलेंस की सहायता से सिम्स अस्पताल ले कर गए पर हड़ताल की वजह से जख्मी युवक को भर्ती नही लिया गया, जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे पर वहा भी इलाज नही हुआ,इधर युवक के पेट से लगातार खून निकल रहा था, परिजन जैसे तैसे पेट में पट्टी बांधकर इलाज के लिए भटक रहे थे,फिर घायल युवक को व्यापार विहार स्थित महादेव हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉ ने बताया है कि युवक के पेट से काफी खून बह गया है। वही इस मामले में अभी तक एफआईआर नही हुई है परिजन कुछ देर में सरकंडा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराने की बात कर रहें है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...