बिलासपुर

बिलासपुर: छोटी बहन पर बुरी नियत रखने पर भाई ने युवक को उतारा था मौत के घाट…सिरगिट्टी ओवरब्रिज के नीचे छिपाई थी लाश, पुलिस ने चंद घन्टो में सुलझाई गुत्थी

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सिरगिट्टी ओवरब्रिज के नीचे मिली युवक की संदिग्ध लाश के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मृतक के द्वारा उसकी छोटी बहन पर बुरी नियत रखने पर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिरगिट्टी ओवरब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रेक के पास एक लाश पड़ी हुई मिली थी, सूचना पर थाना सिरगिट्टी में मर्ग दर्ज कर तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया गया एफएसएल टीम व सिरगिटटी पुलिस द्वारा मौके का बारिकी से मुआयना किया गया, जहाँ अज्ञात मृतक की मृत्यु संदेहास्पत परिस्थितियो मे होना पाया गया। पुछताछ करने पर लाश की पहचान संजय राजपूत पिता शिषुपाल सिंह उम्र 20 साल निवासी सुलतानपुर फरुकाबाद उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई।

संजय राजपूत सिरगिटटी के साई प्लास्टिक फेक्ट्री मे विगत 9-10 महीने से कार्य कर रहा था और फेक्ट्री मे ही अकेला निवास करता था। पुछताछ पर पता चला कि मृतक के पास एक मोटर सायकल क्रमांक यू.पी. 76 ए.आर 2046 भी था, लेकिन घटना स्थल मे मिली लाश के पास कोई पहचान पत्र और उसका मोटर सायकल भी नही मिला था जिससे पुलिस को घटना पर संदेह उत्पन्न हुआ। हालात से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम बनाकर लगातार आसपास लगे सीसीटीव्ही फूटेज खंगाला गया। लगातार सूचना संकलन पर पता चला कि मृतक के साथ आखरी बार अविनाश मानिकपुरी को देखा गया है तत्काल संदेही को तलब कर उससे पुछताछ शुरु की गई। प्रारंभ मे अविनाश पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा था उसकी बताई बातो को तस्दीक करने पर गलत पाई जा रही थी जिससे पुलिस का शक गहराता जा रहा था,

जिससे कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी अविनाश मानिकपुरी टूट गया और उसने हत्या करना स्वीकार कर बताया कि संजय राजपूत कुछ दिनो से उसकी छोटी बहन पर बुरी नजर रख रहा था तीन चार दिन पूर्व ही आरोपी ने संजय राजपूत को फिर से छोटी बहन पर गलत नियत डालते देखा तब से आरोपी ने मृतक को मारने का प्लान तैयार कर लिया था और घटना वाले दिन मृतक को साथ मे शराब पीला कर सिरगिटटी ओवर ब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रेक के पास ले गया जहा पहले से छिपा कर रखे स्टील के शॅाकअप से वार कर आरोपी ने संजय राजपूत की हत्या कर दी और उसकी मोटर सायकल और मोबाईल को लेकर वहा से चला गया।

सिरगिटटी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक के मोटर सायकल व मोबाईल को बरामद कर लिया गया है और आरोपी अविनाश मानिकपुरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी , सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम , प्रधान आर मनोज राजपूत , आरक्षक केशव मार्को , मनोज बघेल, पवन बंजारे, सज्जू अली , मनीष सिंह, श्याम साहू , प्रकाश तिवारी , विनोद कुमार सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...