बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक ने किया बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण….उपभोक्ताओं की सुविधा के साथ ही वसूली पर दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल मुंगेली एवं बरेला (तखतपुर) 33/11 केव्ही उपकेन्द्रों के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने इन सबस्टेशनों के अंतर्गत स्थापित सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाने, उपकेन्द्रों की साफ-सफाई, पॉवर प्रोटेक्शन के लिए 33 केव्ही व 11 केव्ही के एलए स्थापित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए है। साथ ही साथ सभी वितरण ट्रांसफार्मरों में ब्रीथर लगाने के अलावा सबस्टेशन में सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जांच की।

वही कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने उपकेन्द्र एवं कार्यालय में संबंधित सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री, एवं तकनीकी कर्मचारियों के नाम, पदनाम तथा मोबाईल नंबर लिखने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए भटकना न पडे़। बकाया राजस्व वसूली करने, बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने एवं भुगतान नही करने पर नियमानुसार कार्रवाई के करने निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता आर.के.अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता आर.के.चौहान, सहायक अभियंता प्रमोद चौबे, अंशु वार्ष्णेय और दीप्तेन मुखर्जी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,