कोटा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन….जल्द मांग पूरी न होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – विकास खण्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए सरकार से मांग की है कि उनके मानदेय में भी वृद्धि की जाए और इसे सम्मानजनक बनाया जाए  पिछले कई सालों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लाक से लेकर राजधानी तक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रही है लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया है। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने कोटा ब्लाक मुख्यालय में रैली और धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया है ।

रैली को संबोधित करते हुए आगंन बाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शोभा तिवारी ने कहा कि कई बार हम लोग धरना रैली प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं लेकिन अभी तक हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । हमने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम कोटा को ज्ञापन सौंपा था । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ ने अपने ज्ञापन में सरकार से कहा है कि उन्हें भी सम्मान से जीने का हक है और दीवाली के पूर्व उनके मानदेय में वृद्धि किया जाए जिससे वे भी अपने परिवार के साथ अच्छे से दीवाली मना सके । यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो फिर वे 1 नवबंर से चरणबद्ध धरना और रैली प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे ।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब...