बिलासपुर

चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई…तत्काल जिले से खदेड़ने आदेश जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शांतिपूर्ण माहौल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने जिले के चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले और आस-पास के राजस्व जिलों की सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। इनमें जयकिशन यादव उर्फ राजू उम्र 33 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी, समीर उर्फ बकरा मुंडी उम्र 22 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी चुचुहियापारा, पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव उम्र 32 वर्ष निवासी अंडर ब्रिज के पास तारबाहर एवं विक्की पाण्डेय उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सकरी बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 06 तारीख को जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं।

बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। जयकिशन यादव के विरूद्ध तारबाहर थाना सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुणडागर्दी, गाली गलौच, मारपीट, चोरी एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध घटित कर क्षेत्रिय परिवेश को दूषित करने का गंभीर अपराध दर्ज हैं। समीर उर्फ बकरा मुड़ी के विरूद्ध सिरगिट्टी एवं आस-पास के थाना क्षेत्रों में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, एनडीपीएस, अगवा कर शारीरिक शोषण करने एवं पास्को एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव के विरूद्ध तारबाहर सहित अन्य थानों में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने एवं विक्की पाण्डेय के विरूद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, अवैध रूप से पैसों की वसूली एवं जान से मारने की नियत से चोट पहुंचाने एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत...