बिलासपुर

सुने मकान में अलबेस्टर सीट तोड़कर घुसे अज्ञात चोर….नगदी सहित हजारों के सामान की चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- परिवार के गमी कार्यक्रम में गए महिला के घर में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने महिला के सूने घर का छत तोड़कर, नगदी और समान सहित 80 हजार की चोरी की है जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने चकरभाठा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रहंगी जोगीपुर निवासी मिल बाई चतुर्वेदी की बडी भाभी सुमित्रा कुर्रे के घर में गमी होने के वजह से घर में ताला लगाकर अपने मायके बोहारडीह अपनी भाभी के यहां गई हुईं थी। जहा से वह सोमवार सुबह घर लौटी।

प्रार्थी ने आने के बाद जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो देखा कि छत में लगा अल्बेस्टर टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ है जिससे उसे घर में चोरी होने का अंदेशा हुआ। प्रार्थीया ने जब घर में रखे सामानों की जांच की तो पता चला कि घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसकर अलमारी का लाक
तोड़ कर सोने का झुमका वजनी 01 तोला, सोने का पत्ती वजनी 01 तोला, सोने का मंगलसुत्र वजनी 01 तोला, सहित 85 किलो चावल, एलईडी टीवी, होम थिएटर बाक्स, कांसे की थाली 02 नग, कांसे का लोटा 02 नग एवं नगदी रकम 13000 रूपये ले कर रफूचक्कर हो गए हैं जिसकी शिकायत प्रार्थी ने चकरभाठा थाने में दर्ज कराई है उक्त मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,