रतनपुर

शासकीय महाविद्यालय में लगाया गया वैक्सिनेशन शिविर….विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में संचालित जूनियर रेडक्रास समिति के संयोजन में, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के माध्यम से गुरुवार को कोविड रोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना और उद्देश्य के विषय में प्रभारी प्राध्यापक देवलाल उइके ने जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने किया और महाविद्यालय की जूनियर रेडक्रास समिति एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के इस संयुक्त आयोजन की सराहना करते हुए वैक्सीन अभियान के लिए चिकित्सकों,

सहयोगी जनों को बधाई दी।इस अवसर पर डॉ चंदेल ने कहा कि कोरोना से बचाव के साधनों में वैक्सीन एक महत्वपूर्ण साधन है,18वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हमें शीघ्र पूरा करना है। वैक्सीनेशन शिविर में 50सेअधिक विद्यार्थीयों, कर्मचारियों,गोद ग्राम घांसीपुर के ग्रामीणों ने लाभ उठाया।इस अवसर पर महाविद्यालय रतनपुर के प्राध्यापक, डॉ अशोक लहरे, डॉ राजकुमार सचदेव,

डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ राजेश राय , प्रो. शिव शंकर पांडे ,प्रो शिल्पा यादव, डॉ जितेंद्र कुमार साहू सहित सभी प्राध्यापक,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के कर्मचारी गण, रेड क्रॉस एवं एनएसएस के विद्यार्थियो भारती साहू, आशीष, नागेश कुमार साहू ने सहयोग किया। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्रेस प्रभारी डॉ राजकुमार सचदेव ने दिया।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार