कोटा

पत्नी को मरते तक पीटा, मौत के बाद बचने गढ़ी बीमारी की झूठी कहानी बेलगहना पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम बिटकुली में गणेश विसर्जन में नाचने की बात को लेकर पति ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। इसके बाद युवती के परिजनों को सुनाई बीमारी से मौत की झूठी कहानी। पूरा मामला बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिटकुली का है। थाना मनेंद्रगढ़ कठौतिया निवासी सविता कोल के पिता मनोज कोल ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत की सूचना बेलगहना चौकी पुलिस में दी थी ।मनोज ने बताया कि सविता की शादी बिटकुली निवासी अनिकेत से हुई थी।  आरोपी अनिकेत मृतका के पिता को फोन कर बताया कि बीमारी से सविता की मौत हो गई है। सूचना पर मनोज अपने भाई के साथ ग्राम बिटकुली आया और शव पर चोट के निशान देखकर अनहोनी की आशंका पर उसने 22.09.2021 को बेलगहना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सविता और अनिकेत के बीच हर दिन विवाद होते रहता था।डॉक्टर ने शार्ट पीएम रिपोर्ट में मारपीट और शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट की पुष्टि भी की थी। जब डॉक्टर ने फाइनल पीएम रिपोर्ट को बेलगहना पुलिस को दी जिसके बाद इस मामले से पर्दा उठा की सविता की मौत किसी बीमारी से हुई बल्कि उसके साथ मारपीट की गई थी मृतका के सीने में अंदरुनी गहरी चोट तथा खून जमा होने से मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद बेलगहना पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की तब वह उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया तब उसने बतलाया कि गणेश विसर्जन करने के दौरान नाचने की बात को लेकर हाथ मुक्के से मारपीट किया था। बेलगहना पुलिस ने आरोप पति अनिकेत के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...