रायपुर

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खेला खूनी खेल…2 बच्चों की हथौड़ा मारकर की हत्या, पत्नी पर भी हमला, फिर कर ली आत्महत्या

रमेश राजपूत

रायपुर – जिंदगी की भाग दौड़ की वजह से संयुक्त परिवार से अलग रहना उन एकल परिवारों के लिए कितना घातक हो सकता यह इन दिनों सामने आ रही घटनाओं से समझा जा सकता है, जिसकी बानगी इतनी भी हृदय विदारक हो सकती है कि पूरा परिवार तबाह हो जा रहा है। सोमवार को सामने आई यह घटना भी कुछ ऐसे ही नतीजे है, जिसमें पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने दो मासूम बच्चों की हथौड़ा मारकर हत्या कर वही पत्नी को भी मरने की हालत में पहुँचा दिया जिसके बाद छत से कूदकर आत्महत्या हत्या कर ली। 

घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की बताई जा रही है। मृतक आरोपी का नाम झंकार भास्कर बताया जा रहा, जो पंचायत विभाग का कर्मचारी है। देर रात झंकार भास्कर का पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने ये खूनी खेल खेला। झंकार ने अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद झंकार ने छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी। पूरी घटना रात करीब 2 से ढाई बजे की बताई जा रही है। पुलिस जब झंकार भास्कर की आत्महत्या की खबर के बाद देर रात 3 बजे मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दाखिल होने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। जानकारी के मुताबिक देर रात ढाई बजे विवाद के बाद झंकार ने हथौड़ी से अपने दोनों बच्चों की हत्या की और पत्नी को भी मारने की कोशिश की। मृतको में खुदकुशी करने वाले आरोपी झंकार भास्कर की उम्र 32 साल, बेटी परी भास्कर की उम्र 7 साल और बेटा अंशु की उम्र 3 साल बताई जा रही है। इस पूरी वारदात के बाद सनकी झंकार भास्कर ने घर की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर गया और नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को जब आत्महत्या की सूचना मिली तो, मौके पर पहुंची और घर मे दाखिल होने पर इस हत्याकांड की जानकारी हुई।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस