बिलासपुर

बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार…गंभीर हालत में चल रहा उपचार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तेज बारिश के दौरान घर में घुसे जहरीले करैत सांप को बाहर निकालने की कोशिश करना गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के क्लर्क को भारी पड़ गया। सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिवम होम्स, नूतन चौक निवासी विजय शर्मा 50 वर्ष गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को बिलासपुर में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरने लगा था। इसी दौरान पानी के बहाव के साथ एक करैत सांप उनके घर में घुस आया। घर के अंदर सांप को देखकर परिजन घबरा गए। सांप को बाहर निकालने के लिए विजय शर्मा खुद आगे आए। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही सांप को हटाने की कोशिश की, करैत ने उन पर हमला कर दिया और डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बारिश में बरतें विशेष सावधानी

बारिश के मौसम में जलभराव और बाढ़ के कारण सांप अक्सर सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों, गोदामों और अन्य सूखे स्थानों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में किसी भी सांप को देखकर उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश खुद न करें। विशेष रूप से करैत जैसे जहरीले सांप के काटने पर समय पर चिकित्सा उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सांप दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम या संबंधित विशेषज्ञ की मदद लें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख...