बिलासपुर

पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा, चार लाख की धोखाधड़ी….आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी राकेश कुमार साहू निवासी ग्राम गोकुलपुर कोटा द्वारा तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2017 में उसकी पहचान उतई जिला दुर्ग के रहने वाले सुजीत कुमार नारंग से हुई सुजीत कुमार नारंग स्वयं सरकारी नौकरी पर शिक्षक है जिसने प्रार्थी को अपनी पहचान और शासकीय नौकरी  दिलाने का विश्वास दिला कर तथा अधिकारियों से पहुंच बताकर प्रार्थी से पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर ₹400000 नगद लिया था और पुलिस में भर्ती नहीं कराया प्रार्थी के द्वारा नौकरी नहीं लगने पर अपना पैसा मांगने पर टालमटोल कर रहा था तथा भर्ती होने पर करा दूंगा कहकर लगातार गुमराह कर रहा था परंतु नौकरी नहीं लगने पर जब प्रार्थी उसके घर पहुंचा तो आरोपी ने प्रार्थी को ₹200000  मई 2021 में वापस किया तथा बचे हुए रकम का चेक दिया जो प्रार्थी के द्वारा बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया इसके बाद आरोपी प्रार्थी से बातचीत करना, फोन उठाना बंद कर दिया जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने थाना तारबाहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिस पर तत्काल थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के निर्देशन में थाना तारबाहर से एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु जिला दुर्ग भेजा गया पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास पर दबिश दिया गया जो आरोपी अपने घर पर मिला आरोपी से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि प्रार्थी से नौकरी लगाने के नाम पर ₹400000 लेकर धोखाधड़ी किया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,