रायपुर

राजधानी में गुण्डागर्दी के रोजाना मामले आ रहे सामने….फिर एक वीडियो हुआ वायरल, बेरहमी से एक युवक को पीट रहे कई लोग

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडागर्दी चरम पर है। ताजा मामला आजाद चौक थाना अंतर्गत रामकुंड से सामने आया है, जहां एक युवक को घेरकर दर्जनभर से ज्यादा बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी है। मारपीट के दौरान जिसके हाथ जो आया, उस अकेले युवक पर बरसाया गया। कुछ ने लात और घुंसे चलाए, तो कई लोगों ने डंडे, धारदार हथियार, ईंट और पत्थर से भी उस पर हमला किया।

पूरी वारदात रामकुंड इलाके की है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही घटना के बाद आजाद चौक पुलिस सीसीटीवी में नजर आने वाले चेहरों की तलाश में जुटी है, लेकिन वारदात के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद इस मामले में किसी तरह की सफलता पुलिस को नहीं मिली है। यह पहली बार नहीं है, जब राजधानी के रामकुंड इलाके में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पहले भी नशे में धुत बदमाश राहगीरों पर हमला करते आए हैं। आपको बात दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस को आगाह किया है कि अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस को सबसे ज्यादा प्रयास करना है। हर इलाके में अपने संपर्क सूत्रों की सूची बढ़ानी है, ताकि वारदात होने से रोका जा सके और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके, ताकि अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर नकेल कसी जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस