मस्तूरी

अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल समेत कुल 1 लाख 86 हजार 400 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 15 अगस्त को मस्तूरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब लेकर मस्तूरी की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल बंजारे 20 वर्ष पिता रोहित बंजारे, निवासी ग्राम नगाराडीह, थाना चकरभाठा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी सफेद रंग की R15 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BW 7912 पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 11 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 3 लीटर के हिसाब से कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत 6,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ 1.80 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...