बिलासपुर

सेक्सटॉर्शन :- जिले में भी बढ़ रहे ब्लैकमेलिंग के मामले, लूटी जा रही लाखों की रकम… फिर एक बना शिकार, ऑनलाइन वीडियो चैटिंग बनी मुसीबत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आजकल साइबर ठग लोगों से सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन से वसूली कर रहे हैं। वेबकैम, मोबाइल या वीडियो कॉल के जरिए किसी की सेक्स गतिविधियों या न्यूड तस्वीरों को रिकॉर्ड करके उसके जरिए ब्लैकमेल करने को सेक्सटॉर्शन कहते हैं। अब छत्तीसगढ़ में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं, स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले युवा, बिजनेसमैन, पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को आमतौर पर इस रैकेट का शिकार बनाया जाता है। जिसमें अब सभी वर्ग के पुरुष आ रहे है, इंटरनेट का इस्तेमाल जहां बहुउपयोगी है तो वही जालसाझो के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नही है जिसका आसानी से दुरुपयोग कर करोड़ो रूपये की वसूली की जा रही है। बिलासपुर जिले में भी लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिसमें शिकार बने लोगों से लाखों रुपए की वसूली ब्लैकमेलिंग कर की गई है।

ऐसा ही एक ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें एक युवक जो कृषि कार्य करता है, सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर वीडियो चैटिंग करते हुए ठगों के जाल में फंस गया, जिसमें एक लड़की वीडियो कॉल में आई और अपने साथ न्यूड अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख 50 हजार रुपए अब तक ट्रांसफर करा चुकी है, लोक लाज के भय से पीड़ित युवक ने पैसे दे दिए है, लेकिन फिर भी धमकी नही रुक रही है, जिससे परेशान होकर उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक अज्ञात किसी लडकी के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपमानित महसूस होने पर ज्यादातर मामले नही होते रजिस्टर्ड…

सेक्सटॉर्शन के मामले में ज़्यादातर शिकायतें दर्ज नही कराई जाती, समाज मे अपमान होने के डर से पीड़ित मामले को दबाने आसानी से पैसे दे देते है, जिसका फायदा ठग उठा रहे है और लगातार ऐसे कॉल कर ब्लैकमेलिंग कर करोड़ो वसूल रहे है। अनजान लोगों से ऐसे कॉल पर बात करना कितना महंगा पड़ रहा है ये बात पीड़ितों से बेहतर कोई भी अनुभव नही कर सकता, लिहाजा जरूरत है सतर्क होकर इंटरनेट की दुनिया का इस्तेमाल करें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...