सीपत

भारी वाहन ट्रेलर की चपेट में आये स्कूटी सवार पति पत्नी…पहिये में कुचलकर पत्नी की मौत पति गंभीर

रमेश राजपूत

सीपत – बीती शाम सीपत नवाडीह तालाब के पास मेन रोड पर एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी भारी वाहन ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही पहियों के नीचे आ जाने के कारण पत्नी की मौत हो गई, वही पति के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गतौरा निवासी दीपचंद तंबोली स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एडब्लु 7413 में कसियाडीह से गतौरा अपने घर अपनी पत्नी उषाबाई तंबोली के साथ लौट रहा था, इसी बीच नवाडीह के पास पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5814 के चालक ने अनियंत्रित एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी,

जिससे स्कूटी में पीछे बैठी उषाबाई वही गिर गई और ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई और वही मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि दीपचंद के पैर में गंभीर चोट आई है। मामले में दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...