कोटा

मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन का लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में लूट करने वाले एक नाबालिग सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने 14.11.21. को पुरानी बस्ती कोटा निवासी से मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गए थे तो वही 17.11.21 को ग्राम छेरका बंधा में एक युवक की मोटरसाइकिल को लूट कर फरार हो गए थे जिसकी शिकायत कोटा थाने पहुँचकर दोनो प्रार्थी ने की थी जिसे कोटा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोविंदा व उसके नाबालिग साथी की तलाश में जुट गई थी जिसके बाद कोटा पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती कोटा निवासी बबलू यादव जो कि सिलपट फेक्ट्ररी कोटा में काम करता है वह दिनांक 14.11.2021 को रात्रि करीबन 9.30 बजे अपने सायकल से कोटसागर पारा से वापस अपने घर की ओर जा रहा था । बंधवापारा के तालाब पचरी के पास पहूंचा था, कि बाजारपारा कोटा का गोविन्दा ऊर्फ गोपी अपने मोटर सायकल से अपने साथी के साथ आया और रास्ता रोककर हाथ से एंड्रायेड मोबाईल कीमती करीबन 9000 रूपये को लूटकर फरार हो गया था।

ग्राम खुरदुर निवासी देवनारायण बघेल वेलकम डिस्टनरी प्राईवेट लिमिटेड छेरकाबांधा में सुपरवाईजर का काम करता है दिनांक 17.11.2021 की शाम को छेरकाबांधा के पीपरपारा सप्ताहिक बाजार गया था । सब्जी खरीदकर अपने मोटर सायकल से वापस घर जा रहा था। बाजार से निकलने के कुछ दूरी पर करीब 6.30 बजे बाजारपारा कोटा का गोविन्दा ऊर्फ गोपी देवांगन अपने साथी के साथ सामने से आकर रोके और मोटर सायकल होण्डा एसपी साईन क्रमांक CG10AV2807 कीमती करीबन 50000(पचास हजार)रूपये को जबरन लुटकर फरार हो गए। दोनो प्रार्थी की शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...