कोरिया छत्तीसगढ़

अवैध नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना चिरमिरी की कार्यवाही

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा ऑपरेशन निजात के तहत अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह द्वारा निर्देशित करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक के के शुक्ला द्वारा टीम गठित किया गया। थाना क्षेत्र चिरमिरी क्षेत्र में दिनांक 22.11. 2021 को सउनि धनंजय सिंह द्वारा टाउन भ्रमण के दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिला की ईटा भट्ठा दफाई हल्दीबाडी का अजय कुमार नवरत्न उर्फ सोनू ईटा भट्ठा दफाई शंकर मंदिर के पास आम जगह में अपनी मोटरसाइकिल में नशीला इंजेक्शन टेबलेट कब सिरप लेकर घूम कर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर गवाह को लेकर ईटा भट्ठा दफाई शंकर मंदिर के पास रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी अजय कुमार नवरत्न अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 डी 1793 को लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी में आरोपी के कब्जे से नशीली दवाई एवं इंजेक्शन बिक्री रकम ₹7000 तथा मोटरसाइकिल में रखा एक काले रंग का बैग जिसे तलाशी लेने पर आरोपी अजय कुमार नवरत्न पिता स्व पंचम लाल जाति सतनामी उम्र 32 साल निवासी ईटा भट्ठा दफाई हल्दीबाड़ी चिरिमिरी के बैग से मादक पदार्थ नशीला स्पाइजमो कैप्सूल 256 नग कीमती 2144 रुपए, अल्प्राजोलम टेबलेट 700 नग कीमती 1773 रुपए, रेक्सोंजेसिक इंजेक्शन एम्पुल 20 मिनट 2ml वाला कीमती ₹600, एविल इंजेक्शन वायल 20 नग 10ml वाला कीमती 380 रुपये, कफ सिरप 20नग 100ml वाला कीमती ₹2980 कुल कीमती 7877 रुपए को जप्त किया गया तथा औषधि निरीक्षक के समक्ष जब्त तक कर सील बंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 21c, 22c एनडीपीएस एक्ट के तहत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 22.11.2021 को गिरफ्तार किया जाकर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 490/ 2021 धारा 21सी, 22सी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के के शुक्ला, सउनि धनंजय सिंह ,प्रधान आरक्षक संदीप बागी, आरक्षक कमलेश सोनवानी, संतोष गौतम, अमित जैन, संजय पाण्डेय सैनिक रामजी गुप्ता व रत्नेश का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...